गठिया रोगी हैं, तो बिल्कुल ना करें इन चीजों का सेवन

गठिया रोगी हैं, तो बिल्कुल ना करें इन चीजों का सेवन

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को कई तरह की समस्याएं होने लगी हैं। उनमें से एक है अर्थराइटिस, जो आजकल के समय में एक आम बीमारी बनकर उभर रही है। इसे हम आम भाषा में गठिया भी कहते हैं। ये बीमारी जिसे होती है वो काफी तकलीफ झेलता है। क्योंकि इसमें असहनीय दर्द होता है। इसकी वजह से उठने बैठने या फिर चलने फिरने में भी दिक्कत होती है। खास बात है कि आजकल के खराब लाइफस्टाइल की वजह से गठिया रोग बुजुर्गों के अलावा युवाओं को भी अपनी गिरफ्त में लेने लगा है। अगर आप भी अर्थराइटिस रोग से पीड़ित हैं तो कुछ चीजों को खाने से बचें। अगर आप इन चीजों के खाने का परहेज नहीं करेंगे तो ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जानें वो कौन सी चीजें हैं जिन्हें गठिया से पीड़ित व्यक्ति को खाने से परहेज करना चाहिए।

पढ़ें- गुणकारी एलोवेरा का ज्यादा इस्तेमाल भी नुकसानदायक, जानें साइड-इफेक्ट

क्या है अर्थराइटिस (What is Arthritis in Hindi):

  • अर्थराइटिस को गठिया भी कहते है 
  • चलने में दिक्कत होती है
  • जोड़ो में दर्द होता है
  • पैरों में सूजन रहती है
  • उठने बैठने में भी परेशानी होती है

गठिया के मरीज इन चीजों का ना करें सेवन (Harmful Foods for Arthritis or Gathiya Patient in Hindi):

बहुत ज्यादा ठंडी चीजें

गठिया के मरीजों को बहुत ज्यादा ठंडी चीजों को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। ये चीजें फ्रिज में रखा हुआ दही, खट्टी और ठंठी छाछ हैं। इसके अलावा आइसक्रीम खाने से भी बचना चाहिए। इन चीजों को खाने से अगर आप परहेज नहीं करेंगे तो आपके जोड़ों में भयंकर दर्द हो सकता है। 

प्रोटीन

गठिया के मरीजों को ज्यादा प्रोटीन युक्त चीजें नहीं खानी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि गठिया के मरीजों को प्रोटीन का अधिक सेवन नुकसान करता है। इसकी वजह से उनके जोड़ों में असहनीय दर्द भी हो सकता है। 

मैदा

इस बात का भी ध्यान रखें कि गठिया से मरीज मैदा से बनी ज्यादा चीजों का सेवन ना करें। मैदा ना केवल वजन बढ़ाएगी बल्कि जोड़ों में दर्द का कारण भी बनेगी। इसलिए अगर आप मैदा का बहुत ज्यादा सेवन कर रहे हैं तो आज से ही ऐसा करना छोड़ दें।

 

इसे भी पढ़ें-

आपकी ये आदतें आपकी सेहत पर डालती हैं बुरा असर

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।